Bramhishwar (ब्राह्मीश्वर)

0

 


Bramhishwar

(ब्राह्मीश्वर)

सप्तमातृका में से एक ब्राह्मी (ब्रह्माणी) माता सृष्टि रचयिता ब्रह्मा की शक्ति है। यह पीले रंग में दर्शायी जाती है। इनके चार सिर हैं। इनके चार भुजायें हैं। यह देवी कमण्डल, कमल पुष्प, माला तथा वेद धारण करती है। इनका वाहन हंस है। ब्राह्मी माता कई समाजों द्वारा कुलदेवी के रूप में पूजी जाती है। काशी में चतुर्वक्त्र (ब्रह्मा) के द्वारा स्थापित लिंग के निकट वाम भाग में (पति के स्थान से निचे) इनके द्वारा शिवलिंग स्थापित किया गया जिसे ब्राह्मीश्वर महादेव के नाम से काशी में जाना जाता है। यहां यह बात ध्यान देने योग्य है कि ब्राह्मी माता, (सप्तमातृका) मूर्तिमान स्वरूप में ब्रह्मेश्वर महादेव (खालिसपुर, दशाश्वमेध) के निकट विराजती हैं। माता ब्राह्मी द्वारा जिस शिवलिंग की स्थापना हुई उन्हें ब्राह्मीश्वर महादेव कहते हैं।


हंसारूढ़ा प्रकृर्तव्या सुकासुत्रका-मंड़ला । सुत्रम् च पुस्तकम् घटे ऊर्ध्व-हस्ता अद्वये शुभे॥

ॐ देवी ब्रहमाणी विदमहे, महाशक्त्यै च धीमहि। तन्नौः देवी प्रचोदयात।।

ब्राह्मी : सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा की शक्ति (शक्ति) है। उन्हें चार सिर और चार या छह हाथों से दर्शाया गया है। उनका शरीर सोने की तरह चमकीला (स्वर्णमय) है, वह पीले वस्त्र (पीताम्बर) और विभिन्न आभूषण पहनती है। वह अपने टोकरी के आकार के मुकुट, जिसे ‘करंड मुकुट’ कहा जाता है से अलग ही दिखती देती हैं । ब्रह्मा की तरह, वह माला, कमंडल या कमल का फूल, वेद या एक घंटी रखती है। वह पलाश के पेड़ के नीचे एक लाल कमल पर बैठी हुई है और उनका वाहन हंस है।

स्कन्दपुराण : काशीखण्ड

चतुर्वक्त्रेश्वरं लिंगं ब्राह्मीशस्तु ततः परः । ततो मनःप्रकामेश ईशानेशस्ततः परम् ।।
चतुर्वक्त्रेश्वर लिंग, तत्पश्चात ब्राह्मीश्वर, मन:प्रकाशमेश्वर, ईशानेश्वर...


GPS LOCATION OF THIS TEMPLE CLICK HERE


ब्राह्मीश्वर महादेव, शकरकंद गली, डी.७/६ में  स्थित हैं।
Brahmishwar Mahadev is located at Shakarkand Gali, D.7/6.

For the benefit of Kashi residents and devotees:-

From : Mr. Sudhanshu Kumar Pandey - Kamakhya, Kashi


काशीवासी एवं भक्तगण हितार्थ:-                                                   

प्रेषक : श्री सुधांशु कुमार पांडेय - कामाख्याकाशी


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)